News

सावन कब है 2024?: जानिए इस बार कब लग रहा हैं श्रावण महिना?

×

सावन कब है 2024?: जानिए इस बार कब लग रहा हैं श्रावण महिना?

Share this article
Sawan 2024 savan ka pehla somvar kab hai
Sawan 2024 savan ka pehla somvar kab hai
Sawan 2024 का पहला सोमवार कब है? जानें सावन मास का महत्व और व्रत तिथियां

सावन का महीना हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ का प्रिय मास माना जाता है। इस बार सावन माह 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है। शिवालयों में सावन उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस साल सावन मास का शुभारंभ और समापन दोनों ही सोमवार को हो रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित मार्केण्डेय दूबे के अनुसार, इस बार सावन मास में कुल 5 सोमवार पड़ रहे हैं, जिसका विशेष महत्व है। सावन के महीने में सोमवारी पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। आइए जानते हैं इस बार के सावन मास के बारे में विस्तृत जानकारी।

सावन 2024 का पहला सोमवार

सावन मास का शुभारंभ 22 जुलाई 2024 को सोमवार के दिन सुबह 5:37 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है। इसका समापन 19 अगस्त 2024 को सोमवार के दिन हो रहा है। इस बार सावन मास में कुल 5 सोमवार पड़ रहे हैं, जो इस प्रकार हैं:

  1. 22 जुलाई – पहला सोमवारी व्रत
  2. 29 जुलाई – दूसरा सोमवारी व्रत
  3. 05 अगस्त – तीसरा सोमवारी व्रत
  4. 12 अगस्त – चौथा सोमवारी व्रत
  5. 19 अगस्त – पांचवा सोमवारी व्रत

सावन माह की विशेषता

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव को जल चढ़ाने और व्रत रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now