Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और कूलर-पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने आगामी 10 से 13 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
गर्मी से कब मिलेगी राहत
फ़िलहाल दिल्ली में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। हालाँकि मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका जताई जा रही है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
42 डिग्री पार पहुंचा तापमान
बीते चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। यह इस सीजन में पहली बार है जब तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हालांकि, आज बुधवार को सुबह-सुबह ठंडी हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी।
आज कैसा रहेगा मौसम (Aaj Ka Mausam 8 May 2024)
मौसम विभाग की माने तो आज बुधवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 9 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 10 और 11 मई को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
हरियाणा का मौसम (Haryana Weather Update)
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली समेत हरियाणा के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य में बरस रही गर्मी के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। इसके अलावा 10 से पहले मौसम साफ़ रहेगा। आपको बता दें तो मंगलवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान सिरसा में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।