News

दिल्ली-नोएडा में होने वाली है झमाझम बारिश, जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

×

दिल्ली-नोएडा में होने वाली है झमाझम बारिश, जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

Share this article

Weather Today, नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से भीषण लू से जूझ रहे दिल्लीवासियों को आज थोड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को राजधानी में हल्की बारिश और आंधी का अनुमान जताया है।

गुरुवार को जारी किया गया था ‘ऑरेंज अलर्ट’

दिल्ली में बृहस्पतिवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था। IMD ने उत्तर भारत में आने वाले नए मौसमी बदलाव के कारण शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

आज का मौसम कैसा रहेगा? (Aaj Mausam Kaisa Rahega?)

IMD के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा, दोपहर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्म हवाएं चलेंगी तथा धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

1 जून को कैसा रहेगा मौसम? (Kal Ka Mausam 01 June 2024)

IMD के अनुसार 1 जून को दिल्ली में धूल भरी आंधी और तूफान की संभावना है। वहीं 2 जून को राजधानी के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

गुरुग्राम और नोएडा में कब होगी बारिश?

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और नोएडा में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। गुरुग्राम में 1 और 2 जून को बारिश होने की संभावना है। जबकि नोएडा में 31 मई से लेकर 3 जून तक बारिश का अनुमान है।

गुरुवार को दर्ज हुआ अधिकतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। IMD के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने कल इस गर्मी के मौसम का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया।

दिल्ली में 79 साल में सबसे अधिक तापमान

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 79 वर्षों में सबसे अधिक है। दिल्ली में 17 जून 1945 को तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस था।

मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान

राजधानी में बुधवार को मुंगेशपुर इलाके में रिकॉर्ड तोड़ अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि IMD के एक अधिकारी ने कहा, “मुंगेशपुर में स्वचालित मौसम केंद्र पर दर्ज 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान की जांच की जा रही है। हम जल्द ही यह बता पाएंगे कि यह सेंसर की गलती थी या नहीं।”

मेघालय में भारी बारिश का अनुमान

IMD ने मेघालय में अगले पांच दिनों में भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चक्रवात रेमल का प्रभाव

चक्रवात रेमल के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बृहस्पतिवार को केरल के तटीय इलाकों और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दी, जो मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एक दिन पहले था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now