News

भयंकर गर्मी में सुलग रहे उत्तर भारत के ये राज्य, जानिये कब मिलेगी राहत?

×

भयंकर गर्मी में सुलग रहे उत्तर भारत के ये राज्य, जानिये कब मिलेगी राहत?

Share this article

IMD Weather, नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक, उत्तर भारत इस समय प्रचंड लू की चपेट में है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में भी लोग भयंकर गर्मी से त्रस्त हैं। दिल्ली में लू का प्रकोप जारी है और तापमान हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है।

अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में आज और आने वाले दिनों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में लू का प्रकोप जारी है और अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इन राज्यों में अभी राहत के आसार नहीं हैं।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

हालांकि, कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है। इनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय शामिल हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी लू की स्थिति बन चुकी है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

कहां-कहां होगी बारिश और कहां बरसेगी आग?

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह और उत्तर पूर्व भारत में आज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

इसके विपरीत, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।

दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में हीटवेव की वजह से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि दिल्ली में गर्मी से और भी बुरा हाल होने वाला है। दिल्ली में रविवार को पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है। रविवार को जहां दिल्ली का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं शनिवार को 43.6 डिग्री तो शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सबसे अधिक तापमान नजफगढ़ में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह से ही धूप खिलेगी। इस दौरान 25 से 35 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now