UP Monsoon Kab Aayega : उत्तर प्रदेश में इस समय पूरब से पश्चिम तक प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। तपती हुई धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि, इस बीच लोगों के लिए मानसूनी बारिश को लेकर एक अच्छी खबर आई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बार मॉनसून जून में दस्तक देगा। अनुमान है कि सितम्बर तक यूपी में सामान्य से अधिक बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार इस बार मॉनसून अच्छा रहेगा और बारिश ठीक से होगी। यूपी में लोगों को जल्द गर्मी से राहत मिलेगी। यूपी में मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून 15 से 22 जून के बीच दस्तक दे सकता है। विभाग ने अभी तक इस की पक्की रिपोर्ट नहीं दी है यह एक हफ्ते ही तय हो पाएगा।
पूर्वी यूपी में हवा के बदले रुख से छंट गए बादल
पूर्वी यूपी में हवा के बदले रुख से गर्मी बढ़ गई है। पूरवा थम गई है और पूर्वांचल में पछुआ की एक बार फिर एंट्री हो गई है। इससे आसमान से बदल छंट गए और पारा ऊपर चढ़ गया है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 40.5 डिग्री रहा।
दोपहर में धूल भरी आंधी चली और उसके बाद सूरज की तपिश बढ़ गई। इससे मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा पसर गया। चार बजे तक धूल भरी गर्म हवा चलती रही। शाम को भी मौसम में उमस व गर्मी रही। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
शनिवार को हवा का रूख बदलने से आसमान साफ हो गया है। मौसम विभाग ने पहले रविवार को बूंदाबांदी का अनुमान जताया था। लेकिन हवा का रूख बदलने के बाद विभाग ने साफ कर दिया कि अब रविवार को आसमान अपेक्षाकृत साफ रहेगा। दिन में तापमान उपर चढ़ सकता है।
प्रयागराज में उमस ने लोगों का दम निकाल दिया है। एक सप्ताह से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को बादल छाने से तपिश से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41.4 दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता बढ़ने से उमस ने परेशान किया।
न्यूनतम तापमान अपने एक दिन पहले के 33.8 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान एक दिन पहले के 46.8 डिग्री सेल्सियस से 5.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों तक तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।
मॉनसून की संभावित तिथि और प्रभाव
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, यूपी में मॉनसून 15 से 22 जून के बीच दस्तक दे सकता है। यह सामान्य तारीख से लगभग एक सप्ताह पहले है। मॉनसून के आगमन के साथ ही प्रदेश में बारिश शुरू होने की उम्मीद है। अनुमान है कि इस बार यूपी में सामान्य से अधिक बारिश होगी।