News

UP Monsoon: इस दिन से रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, जानिये यूपी में कब आएगा?

×

UP Monsoon: इस दिन से रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, जानिये यूपी में कब आएगा?

Share this article

Monsoon 2024 in UP, UP Mein Monsoon Kab Aayega? : उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का लहर जारी है। तापमान लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस तपती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोग गर्मी से परेशान हैं और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, मौसम विभाग ने यूपी में मॉनसून (UP Monsoon Update) को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के लोगों को बारिश (Rain in UP) के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में 19 और 20 जून को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा और दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इस बार देर से आ रहा है मानसून

इस साल मानसून की गति धीमी है। अभी तक मानसून केवल पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में ही पहुंच पाया है। उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी हो रही है। माना जा रहा है कि मानसून 20 जून के बाद ही यूपी पहुंचेगा।

20 जून तक इन इलाकों में होगी तेज लू

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून तक पश्चिम यूपी के इन इलाकों में हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज लू चलने की संभावना है।

गाजियाबाद-नोएडा में भी 30 जून तक मॉनसून की बारिश के आसार

वहीं, गाजियाबाद-नोएडा में भी 30 जून तक मॉनसून की बारिश के आसार हैं।

मॉनसून आने से मिलेगी भीषण हीट वेव से राहत

फिलहाल ये तय है कि मॉनसून आने के बाद यूपी के लोगों को भीषण हीट वेव से राहत मिलेगी। पिछले काफी दिनों से जिस तरह से यूपी पर गर्मी ने अपना कहर बरपाया है, उसे देखते हुए मॉनसून की आहट, यूपी के लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now