News

UP Monsoon Update 2024: उत्तर प्रदेश में कब आएगा मानसून? जानिये मौसम विभाग का अपडेट

×

UP Monsoon Update 2024: उत्तर प्रदेश में कब आएगा मानसून? जानिये मौसम विभाग का अपडेट

Share this article

UP Monsoon Update 2024: मौसम विभाग के अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून का आगमन हो चुका है। केरल के समुद्र तट से 31 मई या पहली जून को भारत में दाखिल होने के आसार हैं।

सबकुछ सही रहा तो 18 से 20 जून के बीच गोरखपुर या वाराणसी के रास्ते मानसून यूपी में (UP Main Monsoon Kab Aayega) दाखिल हो सकता है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में मानसून की बारिश 23 से 25 जून के बीच शुरू होने के आसार हैं।

पिछले साल यूपी में मानूसन (Monsoon in UP) अपने निर्धारित समय से पिछड़ गया था और प्रदेश में देर से दाखिल हुआ था, 18 से 20 जून के बजाए यह पिछले साल 22 जून को प्रदेश में आया था।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल एक महीने गर्मी झेलनी होगी। हालांकि यह कहा गया है कि अगले दो दिनों में पारा जरूर कुछ गिरेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी दो दिनों तक तक प्रदेश में पछुवा हवा जारी रहेगी। दो दिनों बाद पुरवा चलने पर थोड़ी राहत मिलेगी और तामापन में गिरावट आएगी। रात में पड़ रही गर्मी से भी राहत मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now