News

UP Weather: कानपुर में भीषण गर्मी ने मचाया कहर! कल इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

×

UP Weather: कानपुर में भीषण गर्मी ने मचाया कहर! कल इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Share this article

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप और तेज हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर में सड़कें सुनसान हैं, लोग अपने घरों में कैद हैं। ऐसा लगता है मानो आसमान से आग बरस रही हो। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ने वाली है।

16 मई से लू का प्रचंड रूप

मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई से उत्तर प्रदेश में लू का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, झांसी और ललितपुर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

पूरे हफ्ते तीव्र गर्मी और लू का प्रकोप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे हफ्ते यूपी में तीव्र गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा। 17 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, कुछ इलाकों में लू चल सकती है। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 18 मई को भी मौसम शुष्क रहेगा, कुछ जगहों पर लू और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 19 मई को यूपी में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 मई को भी मौसम शुष्क रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी।

कानपुर रहा सबसे गर्म

मंगलवार को यूपी में सबसे गर्म जिला कानपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में 42.2 डिग्री, झांसी में 42.1 डिग्री, हमीरपुर में 42.2 डिग्री, आगरा में 42.2 डिग्री, फतेहपुर में 41.2 डिग्री और वाराणसी में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जनता को सतर्कता बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को तीव्र गर्मी और लू से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। घर से बाहर निकलते समय छाता, पानी, गीला कपड़ा आदि साथ रखें। तेज धूप में ज्यादा देर तक न रहें। ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now