News

UP Weather Forecast : यूपी वालों! भीषण गर्मी के लिए हो जाओ तैयार; IMD ने जारी किया गर्मी का अलर्ट

×

UP Weather Forecast : यूपी वालों! भीषण गर्मी के लिए हो जाओ तैयार; IMD ने जारी किया गर्मी का अलर्ट

Share this article

IMD Weather, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। यूपी वालों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी और भी बढ़ने वाली है। मई का महीना यूपी में सबसे गर्म रहने वाला है और इस बार गर्मी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाएगा

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान, आगरा यूपी का सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लखनऊ में 40, प्रयागराज में 41, हमीरपुर में 40 और कानपुर में भी 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार से प्रदेश का अधिकतम तापमान लगातार बढ़ेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान जाने का अनुमान है।

यूपी के अन्य शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now