News

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू! जानिये कैसा रहेगा मौसम?

×

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू! जानिये कैसा रहेगा मौसम?

Share this article

UP Weather, 15 May 2024: उत्तर प्रदेश में मई का दूसरा सप्ताह तपती गर्मी से झुलस रहा है। पिछले दो दिनों में ही प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लखनऊ मौसम केंद्र ने अगले तीन दिनों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। आइये जानते है मौसम का पूर्वानुमान…

आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का प्रकोप

आने वाले तीन से चार दिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बेहद गर्म रहने वाले हैं। लखनऊ समेत प्रदेश की ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा छा गया है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बढ़ती गर्मी के कारण लखनऊ समेत कई जिलों के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और लू लगने के मामले बढ़ रहे हैं।

लखनऊ मौसम केंद्र ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ मौसम केंद्र ने अगले 5 दिनों तक लोगों को बेहद सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि “यह 5 दिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बेहद गर्म रहने वाले हैं।

लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। घर से बहुत जरूरी होने पर ही निकलें और अगर निकलें तो अपना सिर और चेहरा अच्छे से किसी कपड़े से बांधकर निकलें। पानी की बोतल जरूर साथ रखें।” उन्होंने यह भी बताया कि “फिलहाल प्रदेश में अभी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।”

आज का मौसम कैसा रहेगा

लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर और इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now