News

UP Weather Today: यूपी में 2 दिनों तक गर्मी का डबल अटैक! हीट स्ट्रोक की चेतावनी जारी, देखें मौसम का ताज़ा अपडेट

×

UP Weather Today: यूपी में 2 दिनों तक गर्मी का डबल अटैक! हीट स्ट्रोक की चेतावनी जारी, देखें मौसम का ताज़ा अपडेट

Share this article

UP Weather Today: यूपी में आने वाले दो दिनों तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जी हाँ, मौसम विभाग ने आज यानी 21 और 22 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। यानी यूपीवासियों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं यूपी के लोगों पर गर्मी के साथ साथ हीट स्ट्रोक का अटैक होगा।

आपको बता दें तो यह चेतावनी लखनऊ मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल यानी रविवार को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पूर्वी यूपी में कही कही 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। साथ ही कुछ इलाकों में उष्ण रात होगी। रविवार को गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले में ऊष्ण रात होने की संभावना है।

20 से 30 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और अम्बेडकरनगर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी ऊष्ण रात होने के कयास जताये जा रहे है।

22 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही 23, 24, 25 और 26 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यूपी में 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा तापमान

यूपी में अधिकतम तापमान कई जिलों का 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है। वहीं तापमान अपने सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी अपने सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है। जिसके चलते अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now