News

UP Weather Today : लखनऊ, आगरा, मथुरा में समेत 19 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम

×

UP Weather Today : लखनऊ, आगरा, मथुरा में समेत 19 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम

Share this article

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। सूर्यदेव मानो आग बरसा रहे हैं, जिससे लोग बेहाल हैं। यूपी के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, और कुछ जिलों में तो 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तपिश का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

लू का प्रचंड थपेड़ा: 19 जिलों में हीट वेव अलर्ट

गर्मी के इस विकराल रूप को देखते हुए मौसम विभाग ने यूपी के 19 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, बांदा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर देहात, फतेहपुर और झांसी शामिल हैं। इन जिलों में 20, 21 और 22 मई को भीषण गर्मी का प्रकोप रहने की आशंका है।

हीट वेव अलर्ट जारी:

  • आगरा
  • मथुरा
  • इटावा
  • फिरोजाबाद
  • मैनपुरी
  • जौनपुर
  • जालौन
  • हमीरपुर
  • महोबा
  • चित्रकूट
  • प्रयागराज
  • बांदा
  • अलीगढ़
  • मिर्जापुर
  • सोनभद्र
  • कानपुर देहात
  • फतेहपुर
  • झांसी

लू के थपेड़ों से बचाव: क्या करें, क्या न करें

  • घर से बाहर निकलने से बचें: विशेष रूप से दोपहर के 12 बजे से 3 बजे तक घर के अंदर ही रहें।
  • पानी का भरपूर सेवन करें: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पीएं।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें: सूती और हल्के रंगों के कपड़े पहनें।
  • ठंडे पानी से नहाएं: दिन में दो बार ठंडे पानी से नहाएं।
  • बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें: बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से ध्यान रखें।
  • बाहर निकलते समय छाता और स्कार्फ का इस्तेमाल करें: तेज धूप से बचने के लिए छाता और स्कार्फ का इस्तेमाल करें।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

  • आगरा: 46.9 डिग्री सेल्सियस
  • मथुरा: 46.9 डिग्री सेल्सियस
  • बागपत: 46.7 डिग्री सेल्सियस
  • नोएडा: 45.2 डिग्री सेल्सियस
  • गाजियाबाद: 45 डिग्री सेल्सियस
  • गोरखपुर: 42.4 डिग्री सेल्सियस
  • झांसी: 45.6 डिग्री सेल्सियस
  • बहराइच: 43.4 डिग्री सेल्सियस
  • बस्ती: 45.6 डिग्री सेल्सियस
  • कानपुर: 45 डिग्री सेल्सियस
  • लखनऊ: 45 डिग्री सेल्सियस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now