News

UP Weather Update: अगले 5 दिन कैसा रहेगा यूपी का मौसम? जानिए

×

UP Weather Update: अगले 5 दिन कैसा रहेगा यूपी का मौसम? जानिए

Share this article

उत्तर प्रदेश (Up Weather) में गर्मी का कहर बरकरार है। इस बार की गर्मी ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। झुलसाने वाली तपिश से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के मौसम को लेकर ताजा जानकारी साझा की है। IMD के अनुसार, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल के फर्रुखाबाद और कन्नौज में भी यही स्थिति बनी रहेगी। आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 10 जून का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। कानपुर में 10 जून को सूर्योदय सुबह 5:15 बजे और सूर्यास्त 7:01 बजे होगा।

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

फर्रुखाबाद में 10 जून का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 10 जून का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। रात को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कन्नौज में आज रात का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

कन्नौज में 10 जून का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 10 जून कन्नौज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now