News

Weather Forecast: झारखंड में बारिश को लेकर आई बड़ी खबर, जानें कैसा रहेगा अगले 15 दिन का मौसम

×

Weather Forecast: झारखंड में बारिश को लेकर आई बड़ी खबर, जानें कैसा रहेगा अगले 15 दिन का मौसम

Share this article

Jharkhand Weather Update : झारखंड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को लू से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 15 दिनों में भी राज्य में बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

24 और 25 मई को गरज के साथ बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 और 25 मई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी। वर्षा हल्के से मध्यम दर्जे की हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इसके अलावा, गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान वज्रपात होने की भी आशंका है।

26 और 27 मई को तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात

उन्होंने बताया कि 26 और 27 मई को भी आंधी-बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। 26 और 27 मई को आंधी चलेगी। 24 और 25 मई से ज्यादा तेज हवाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में जो चक्रवात बन रहा है, वह 26 मई की शाम तक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा, जिसके कारण झारखंड में भी 27 मई तक गरज और आंधी के साथ बारिश होगी।

पहले सप्ताह में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा

झारखंड में अगले 15 दिन के मौसम के बारे में मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पहले सप्ताह (24 से 30 मई के बीच) के शुरुआती दौर में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। इस दौरान बिजली चमकेगी। कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है।

इस सप्ताह के अंत में कुछ जगहों पर भीषण बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद के सप्ताह (31 मई से 6 जून के बीच) में भी कुल मिलाकर पूरे झारखंड में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम

मौसम वैज्ञानिक ने गर्मी के बारे में बताया कि अगले 15 दिनों की बात करें, तो पहले सप्ताह (24 से 30 मई के बीच) अधिकतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य रहने का अनुमान है।

इस दौरान पूरे झारखंड का अधिकतम तापमान 32 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, इसके अगले सप्ताह यानी 30 मई से 6 जून के बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

झारखंड का न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक

झारखंड में अगले 15 दिन के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो 24 से 30 मई के पहले सप्ताह में इसके 23 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। यह सामान्य से कम या सामान्य है।

दूसरे सप्ताह यानी 31 मई से 6 जून के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रह सकता है। इस सप्ताह झारखंड का न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now