Mausam Ka Hal : भारत के दक्षिणी राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में लू चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत में गर्म हवाओं का एक नया दौर शुरू हो चुका है। अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में तेज गर्मी की स्थिति बनेगी।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी
मौसम विभाग ने 10 जून से 12 जून तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की आशंका जताई है। इस वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में लू का अलर्ट
दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में 27 जून तक मानसून आ सकता है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।