News

Mausam Ka Hal : Delhi, UP समेत इन राज्यों में गर्मी का कहर जारी, जानें कब तक मिलेगी राहत

×

Mausam Ka Hal : Delhi, UP समेत इन राज्यों में गर्मी का कहर जारी, जानें कब तक मिलेगी राहत

Share this article

Mausam Ka Hal : दिल्ली में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है। अगले पाँच दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। लू का प्रकोप पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में रहने की आशंका है।दिल्ली में अभी सात दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और गुरुवार से सोमवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्लीवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बुधवार का पूर्वानुमान

बुधवार को गर्म हवाएँ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ज्यादातर जगहों पर लू चलेगी और कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की आशंका है। शाम के समय कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएँ चल सकती हैं।

पटना में भीषण गर्मी

पटना सहित बिहार के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू जारी रहेगी। पटना, गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है। बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, सिवान और अरवल में भीषण लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण भागों के एक या दो स्थानों पर आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now