News

Weather Forecast: आज पंजाब, हरियाणा समेत राजस्थान में बारिश अलर्ट, इन राज्यों में चलेगी लू, देखें IMD का मौसम पूर्वानुमान

×

Weather Forecast: आज पंजाब, हरियाणा समेत राजस्थान में बारिश अलर्ट, इन राज्यों में चलेगी लू, देखें IMD का मौसम पूर्वानुमान

Share this article

IMD Weather Forecast: देशभर में गर्मी का वेलकम हो चूका है। हालाँकि, पुरे भारत में मौसम के भिन्न भिन्न रूप देखने को मिल रहे है। कुछ राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए तो कही बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक बनी हुई है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 21 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश (Aaj Ka Mausam) होने के आसार है। वहीं पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में हीटवेव चलने के आसार है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होगी।

देश की मौसमी गतिविधियां

निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट (Skymet Weather) के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हालांकि, 5.8 किमी पर मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय हवाओं में ऊपर की ओर बनी गर्त अब 68 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर में चलती है। वहीं प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण असम के मध्य भाग के ऊपर एक्टिव है। एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है। मराठवाड़ा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

वहीं मराठवाड़ा से लेकर आंतरिक कर्नाटक के दक्षिण तमिलनाडु तक चक्रवात परिसंचरण से एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में 21 अप्रैल को दिन के समस्य हवाएं चलेंगी। 22 अप्रैल को दिल्ली में हल्की बारिश के आसार है। उसके बाद राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

देश के मौसम का हाल

निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 21 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

वहीं उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में 21 अप्रैल को गरज चमक, तेज हवाओं गति 30-40 किमी प्रति घंटे के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार है। इसके आलावा 22 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में बारिश और मेघगर्जन के साथ मौसम में बदलाव संभव है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में 20 से 24 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं संभव है। 21 और 22 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

21 से 22 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में और 21-22 अप्रैल को कोंकण व गोवा में हल्की बारिश संभव है। वहीं केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now