News

मौसम अपडेट: आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, चेक करें ताज़ा पूर्वानुमान

×

मौसम अपडेट: आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, चेक करें ताज़ा पूर्वानुमान

Share this article

IMD Weather Update: आज बुधवार 1 मई को पंजाब में सुबह का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और शाम का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में बारिश हुई है। मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

चंडीगढ़ में आज का मौसम 

चंडीगढ़ में आज मौसम साफ़ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बात लुधियाना की करें तो आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री व पटियाला में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम आज साफ़ रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान 

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल 

राजधानी दिल्ली में आज 1 मई को तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मई 4 को दिल्ली में गरज चमक के साथ हल्की बारिश संभव है। आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आज 30 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now