News

Aaj Ka Mausam 20 June 2024 : आज से बदलेगा कई राज्यों का मौसम, होगी झमाझम बारिश

×

Aaj Ka Mausam 20 June 2024 : आज से बदलेगा कई राज्यों का मौसम, होगी झमाझम बारिश

Share this article

Aaj Ka Mausam 20 June 2024 : पिछले कुछ दिनों से भारत के विभिन्न राज्यों में अग्निदेव का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि कई राज्यों में लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। यहां तक कि कुछ स्थानों पर तो लू चलने से लोगों की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस भीषण गर्मी से त्रस्त जनता को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के दौरान कई राज्यों में मानसून की बारिश होने की संभावना जताई है।

मानसून की बारिश से तापमान में कमी की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल समेत अन्य कई राज्यों में मानसून की बारिश होने से तापमान में कमी हो सकती है। इन राज्यों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात राज्य, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, 20-23 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ/कई हिस्सों में लू की गंभीर स्थिति की संभावना है। साथ ही इस दौरान कई राज्यों में राते गर्म रह सकती हैं। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ/अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति रहेगी। आज से लेकर 23 जून तक हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now