News

Aaj Ka Mausam : आज यूपी में ऑरेंज तो हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, जानिये आपके यहां क्या है मौसम का हाल?

×

Aaj Ka Mausam : आज यूपी में ऑरेंज तो हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, जानिये आपके यहां क्या है मौसम का हाल?

Share this article
Aaj Ka Mausam : आज यूपी में ऑरेंज तो हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, जानिये आपके यहां क्या है मौसम का हाल?
Aaj Ka Mausam : आज यूपी में ऑरेंज तो हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, जानिये आपके यहां क्या है मौसम का हाल?

Aaj Ka Mausam 12 July 2024, आज का मौसम 12 जुलाई 2024 : दिल्ली-NCR से लेकर पूरे देशभर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने मौसम को काफी सुहावना बना दिया है। गुरुवार को यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश ने तापमान में कमी ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। वहीं, यूपी में भी मॉनसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है, जिससे आज कई जगहों पर बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज 12 जुलाई को कैसा रहेगा देशभर का मौसम।

दिल्ली में आज झमाझम बरस सकते हैं बादल

गुरुवार को दिल्ली में बारिश नहीं हुई, जिससे उमस और गर्मी बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में रिमझिम बारिश की संभावना है।

यूपी में मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार

यूपी में भी मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो सकती है। 12 और 13 जुलाई के लिए गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या समेत 23 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को घरों से कम बाहर निकलने और नदियों और तालाबों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में 17 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। गुरुवार को मणिमहेश डल झील मार्ग लैंड स्लाइड के कारण बंद हो गया। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में पहले ही लैंड स्लाइड की चेतावनी जारी की थी। IMD ने शिमला में आज और कल के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 17 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में लगातार बारिश होने का अनुमान है।

इन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि 12-15 जुलाई के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now