News

Aaj Ka Mausam 26 June 2024: दिल्ली-पंजाब, हरियाणा में मॉनसून की एंट्री? इन राज्यों भारी बारिश की चेतावनी

×

Aaj Ka Mausam 26 June 2024: दिल्ली-पंजाब, हरियाणा में मॉनसून की एंट्री? इन राज्यों भारी बारिश की चेतावनी

Share this article

Aaj Ka Mausam 26 June 2024: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू का दौर अब जा चुका है। मॉनसून ने देश के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है, जिससे लोगों को राहत मिली है। आइये जानते है देशभर के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली में वीकेंड पर होगी बारिश

दिल्लीवासियों के लिए राहत की बात है कि 29 और 30 जून को मॉनसून दिल्ली में प्रवेश करने वाला है। मॉनसून ने अपनी रफ्तार तेज करते हुए मंगलवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 29 जून से 1 जुलाई तक राजधानी में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। 30 जून और 1 जुलाई को बारिश के साथ आंधी भी आएगी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है, लेकिन यह नमी के स्तर को बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है।

यूपी में इन इलाकों में बारिश 

यूपी में भी मॉनसून सक्रिय (Monsoon Active in UP) हो चुका है। बारिश के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। राहत की बात है कि उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी के कहर से छुटकारा मिल गया है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी यूपी के कुछ जगहों में भारी बारिश के भी आसार हैं।

पहाड़ी इलाकों में भी मॉनसून दस्तक

पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां भी 3 से 4 दिन में मॉनसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश की संभावना है। 28 एवं 29 जून को हिमाचल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई भागों में 1 जुलाई तक लगातार बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है।

पंजाब-हरियाणा में भी होगी बारिश

पंजाब और हरियाणा में भी 28 जून तक मौसम सामान्य रहेगा और 29 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन दो प्रदेशों में 26 से 28 जून तक हीटवेव के साथ पारा हाई रहने के आसार हैं। दिल्ली की तरह यहां भी वीकेंड पर ही बारिश दस्तक देगी।

बिहार में बारिश दिलाएगी राहत

बिहार में अधिकांश जगहों पर बुधवार की सुबह बादल छा गए हैं। राजधानी पटना समेत सभी जिलों में आज से बारिश शुरू होने के आसार हैं। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मुजफ्फरपुर में मॉनसून आ चुका है। दक्षिण बिहार के जिले पटना, गया से लेकर बक्सर तक को झमाझम बारिश का इंतजार था। मौसम के इशारे समझें तो आज इन इलाकों में भी झमाझम बारिश होने के इशारे मिल रहे हैं।

एमपी-राजस्थान में भी सक्रिय है मॉनसून

मध्य प्रदेश में मॉनसून ने एंट्री ले ली है। इसके 55 जिलों में से 33 जिलों में मॉनसून सक्रिय हो गया है। मॉनसून के आने से मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में काफी व्यापक वर्षा देखी गई है। अब इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनूकूल हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां भी कुछ ही दिनों में मॉनसून अपना रंग दिखाना शुरू करेगा। इस बार यह भी माना जा रहा है कि पिछली बार से ज्यादा बारिश राजस्थान में होगी। दो-तीन दिन के अंदर मानसून राजस्थान में एंट्री कर जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now