News

Weather Update: हिमाचल तूफान की आहट? हरियाणा में मानसून कब देगा दस्तक, देखें संभावित तारीख

×

Weather Update: हिमाचल तूफान की आहट? हरियाणा में मानसून कब देगा दस्तक, देखें संभावित तारीख

Share this article

Haryana Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्द ही होने वाली है। अगले तीन से चार दिनों के भीतर इन दोनों राज्यों में मानसून की एंट्री हो सकती है।

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते 26 जून तक प्रदेश के दक्षिणी व दक्षिणी पूर्व जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। रविवार को कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। हालांकि गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

हरियाणा में अगले 4-5 दिन मौसम परिवर्तनशील

हरियाणा में आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। वहीं हिमाचल में बारिश और तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा के 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गरजने व बादलों के बरसने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट व भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

24 जून को सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान

24 जून को हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करनाल में सबसे कम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 30 जून तक बारिश की जताई संभावना

मौसम विभाग ने 30 जून तक हरियाणा व चंडीगढ़ में बारिश को लेकर संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय में प्री-मानसून की दस्तक हुई है और दिनभर मौसम साफ होने के बाद शाम के समय झमाझम बारिश से गर्मी से बड़ी राहत मिली। उधप, किसान-बागवानों की फसलों को भी संजीवनी मिली है।

किसानों और बागवानों के लिए राहत

बारिश होने से किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है। फसलों को पानी मिलने से उनकी पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।

आम जनता के लिए भी राहत

बारिश होने से आम जनता को भी गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से भी निजात मिल गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now