News

Weather Update: मई में कैसा रहेगा मौसम का हाल? गर्मी या होगी बारिश…

×

Weather Update: मई में कैसा रहेगा मौसम का हाल? गर्मी या होगी बारिश…

Share this article

Weather Update: देशभर के अनेकों राज्यों में लू और गर्मी का सितम जारी है। गर्म हवाओं के चलते लोगों का दोपहर में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में इस बार भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग (IMD) ने इसको लेकर बुधवार को चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। इसके चलते चार दिनों तक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है।

IMD प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के चलते मई की गर्मी ज्यादा सतायेगी।

वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में दो से चार दिन तक लू चल सकती है।

गौर हो की उत्तरी मैदानों इलाकों, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में तीन दिन तक ही लू चलती है। महापात्रा ने जानकारी दी कि इस महीने में दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में 5-8 दिनों तक लू (Heatwave) चलने की संभावना है। लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक है।

वहीं बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने अपडेट दिया है और बताया है कि देशभर में औसतन सामान्य बारिश होने का अनुमान है। 91 से 109 फीसदी तक बारिश हो सकती है।

साथ ही मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश की आशंका है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना (Rain Alert)

अप्रैल महीने की गर्मी का सितम झेल चुके लोगों को मई महीने में राहत मिली है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में चार से छह मई के बीच बारिश, आंधी तूफान की संभावना व्यक्त की है। यूपी बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में एक से तीन मई के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now