News

Weather Update: प्रचंड गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, स्कूल बंद; पांच दिन लू का ‘रेड अलर्ट’ जारी

×

Weather Update: प्रचंड गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, स्कूल बंद; पांच दिन लू का ‘रेड अलर्ट’ जारी

Share this article

Today Weather Update: नई दिल्ली: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि सोमवार को हरियाणा और दिल्ली के कई स्थानों पर ऊष्ण लहर से लेकर गंभीर ऊष्ण लहर की स्थिति रही। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और पंजाब, गुजरात व मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में ऊष्ण लहर की स्थिति देखी गई।

दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान फिर से 47 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया, मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी में ऊष्ण लहर से भीषण ऊष्ण लहर (Heatwave) की स्थिति के कारण अगले पांच दिन के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है।

स्कूलों में तत्काल छुट्टियां

जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने उन स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है जो गर्मी की छुट्टियों में बंद नहीं हुए हैं। सभी स्कूलों को इस शैक्षणिक वर्ष के लिए 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रखने का निर्देश दिया जाता है।

पंजाब सरकार ने भी सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश में निचले पहाड़ी इलाकों में स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया गया है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के बड़े हिस्से में जहां चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है वहीं केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जो इस महीने के अंत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत का संकेत है।

राजस्थान में भीषण गर्मी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सोमवार को पिलानी में पारा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार आगामी चार-पांच दिन के दौरान राज्य के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान भी औसत से 2-5 डिग्री ऊपर रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ भागों में धूल भरी आंधी चलने की प्रबल संभावना है।

दिल्ली में पांच दिन लू के लिए ‘रेड अलर्ट’

दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान सोमवार को फिर से 47 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने के बीच मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति के कारण अगले पांच दिन के लिए ‘RED ALERT’ जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और दिल्ली के कई हिस्सों में लू की स्थिति और अन्य क्षेत्रों में भीषण गर्मी के साथ-साथ 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

बिहार में थोड़ी राहत

बिहार में बदलते मौसम की वजह से पूरे बिहार में 21 से लेकर 26 मई तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा के साथ गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान में अनुसार पुरे मई महीने हल्की बारिश होगी। अगले 48 घंटा में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी। सोमवार को बिहार के कई इलाकों में बादल छाय रहें जिससे कुछ राहत मिली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now