News

Weather Update: दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत! तेज हवाओं के साथ हो होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

×

Weather Update: दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत! तेज हवाओं के साथ हो होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Share this article

IMD Weather Update: शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

इस साल, इस समय तक दर्ज किया गया तापमान गर्मियों की सबसे अधिक रिकॉर्ड है। इस अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 27 से 69 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज सतही हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब 39 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार पारा 39.4 डिग्री तक पहुंच गया जो इस गर्मी के मौसम में अबतक का सबसे अधिक तापमान है। इतना ही तापमान 13 अप्रैल को भी रिकॉर्ड किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now