News

Weather Update: भीषण गर्मी की हो गई शुरुआत! कब होगी शहर में बारिश? जानिए IMD का ताजा अपडेट

×

Weather Update: भीषण गर्मी की हो गई शुरुआत! कब होगी शहर में बारिश? जानिए IMD का ताजा अपडेट

Share this article

IMD Weather Update: दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में अब चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस तेज गर्मी के कारण दोपहर के समय बाहर जाना काफी मुश्किल हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग ने लू (Heatwave) की चेतावनी जारी की है। आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली में हवाओं की गति 25 से 30 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस हफ्ते के दौरान मौसम इसी तरह बना रहेगा, लेकिन मंगलवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बौछार की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। आइए जानते है कैसा रहेगा आज आपके शहर में मौसम का हाल…

दिल्ली का तापमान
आपको बता दे की दिल्ली के तापमान की बात करें तो शहर का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री था, वहीं आज शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री है। शनिवार की तुलना में रविवार के न्यूनतम और अधिकतम दोनों में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार पूरे सप्ताह लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी के जूझना पड़ेगा। आने वाले दिनों में शहर का तापमान 40 के पार चला जाएगा। साथ ही लू के चलने के कारण लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

लू का अलर्ट जारी (Heatwave Alert)
दिल्ली में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट (Heatwave Alert) जारी कर दिया है। आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार, पूरे सप्ताह 25 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इसके साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। लू के चलते लोगों के बीमार होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

मंगलवार को फिर लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर दिखेगा। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश या बौछार (Rain in Delhi) होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है। दो दिन की तेज गर्मी के बाद बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। उसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now