News

Weather Update: दिल्ली-NCR में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

×

Weather Update: दिल्ली-NCR में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Share this article

IMD Weather, नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में फ़िलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में और भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। वहीं अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी संभव है। आपको बता दें तो मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

आज कैसा रहेगा मौसम (Aaj Mausam Kaisa Rahega?)

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिन भर तेज धूप और गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। दोपहर तक प्रचंड गर्मी का अहसास होगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।

मंगलवार को दिल्ली में सुबह से ही तेज धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप भी तेज होती गई। अभी लू नहीं चल रही है, लेकिन लोगों को लू जैसा अहसास होने लगा है।

सबसे ज्यादा यहां दर्ज हुआ तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, नजफगढ़ और पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

हिमालय में दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में एंट्री लेगा। इसका प्रभाव 17 मई से देखा जाएगा और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 20 मई तक मौसम खराब रहेगा। इसका असर उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों पर क्या पड़ेगा, इसे लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है।

मौजूदा अपडेट के मुताबिक, इस पश्चिमी विक्षोभ का एनसीआर पर असर नजर नहीं आएगा। दिल्ली में 16 से 20 मई के दौरान अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री के आसपास रहेगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now