News

Weather Update : राजस्थान के इन जिलों में 14-15-16 जून को होगी बारिश, चलेगा अंधड़

×

Weather Update : राजस्थान के इन जिलों में 14-15-16 जून को होगी बारिश, चलेगा अंधड़

Share this article

Rajasthan Weather Forecast: जून माह का दूसरा सप्ताह खत्म होने जा रहा है और मानसून आने की संभावना बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 20 जून को मानसून आने की पूरी संभावना है। लेकिन मानसून से पहले राजस्थान में मौसम आंख मिचौली का खेल खेल रहा है। कुछ जिलों में गर्मी अपने शबाब पर है तो कुछ जिलों में मौसम अचानक पलट जा रहा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान:

  • पश्चिमी राजस्थान: आगामी तीन दिनों में पश्चिमी राजस्थान में आंधी और बारिश की संभावना है।
  • पूर्वी राजस्थान: आगामी 5 दिनों में पूर्वी राजस्थान में आंधी और बारिश की संभावना है।

14-15-16 जून का मौसम अपडेट:

14 जून (शुक्रवार)

  • राज्य के उत्तरी पश्चिमी हिस्सों में: अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने और कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।
  • राजस्थान के कुछ भागों में: तेज सतही हवाएं 25-30 KMPH की संभावना है।
  • दक्षिणी राजस्थान: मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

15 जून (शनिवार)

  • राज्य के अधिकांश भागों में: अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
  • पूर्वी राजस्थान में: कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।
  • पश्चिमी राजस्थान: मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

16 जून (रविवार)

राज्य के अधिकांश भागों में: अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान में: कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान: मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में

  • राजस्थान के दक्षिणी भागों में: मेघगर्जन के साथ बारिश हुई है।
  • राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी भागों में: कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज की गई है।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान: 46.7 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया है।
  • सर्वाधिक वर्षा: 14 MM भोपाल सागर चित्तौड़गढ़ में दर्ज की गई है।

मानसून के आगमन से पहले राजस्थान में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आगामी कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश और आंधी भी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now