News

Heatwave Alert: आग की भट्टी बना दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार, आज गर्मी का रेड अलर्ट जारी

×

Heatwave Alert: आग की भट्टी बना दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार, आज गर्मी का रेड अलर्ट जारी

Share this article

Heatwave Alert Today : भारत में मौसम का मिजाज इन दिनों काफी तल्ख बना हुआ है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, खासकर उत्तर भारत लू की चपेट में है। राजधानी दिल्ली तो सबसे ज्यादा तप रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में ‘गंभीर’ लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 19 से 21 मई तक केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में ‘बेहद भारी’ बारिश के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट

  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार

फ़िलहाल उत्तर भारत के इन राज्यों में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी है, मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी स्थिति रहने की संभावना है।

 

इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के केरल और तमिलनाडु राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और अनुमान है कि यहाँ सामान्य से अधिक बारिश (201 मिलीमीटर) हो सकती है।

IMD का पूर्वानुमान

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों तक गंभीर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक हीट वेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

अगले 24 घंटे का मौसम

  • तेलंगाना, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश होने की उम्मीद है।
  • दक्षिणी छत्तीसगढ़, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • पश्चिमी हिमालय, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी मध्य प्रदेश और गुजरात में हल्की बारिश संभव है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है।
  • गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।

गर्मी से बचने के लिए लोगों को सलाह

  • गर्मी से बचाव के लिए ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
  • बार-बार पानी पीते रहें और बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें।
  • धूप में ज्यादा देर तक न रहें और छायादार जगहों पर रहें।
  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now