News

Weather Update: दिल्ली-NCR कब हो सकती है बारिश? जानिये मौसम विभाग का अपडेट

×

Weather Update: दिल्ली-NCR कब हो सकती है बारिश? जानिये मौसम विभाग का अपडेट

Share this article

Aaj Aur Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। इस भीषण गर्मी से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

लू से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में लू और गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। राजस्थान समेत कई राज्यों के मौसम में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने की संभावना है। लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई इलाकों में बौछार के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में भी राहत (Delhi NCR Weather)

दिल्ली-NCR में भी भीषण गर्मी से लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। 2 जून से लेकर 4 जून तक यूपी समेत दिल्ली के इलाकों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं साथ ही हल्दी बूंदा बांदी भी हो सकती है।

मानसून की दस्तक (Monsoon 2024)

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून तक आगामी मानसून के दस्तक की भी संभावना जताई गई है।

गर्मी से बचाव के उपाय:

  • गर्मी से बचाव के लिए:
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
  • घर से बाहर निकलते समय सिर पर टोपी या छाता जरूर लें।
  • गर्मी के दौरान भारी भोजन करने से बचें।
  • ठंडे फल और सब्जियों का सेवन करें।
  • एयर कंडीशनर या पंखे का इस्तेमाल करें।
  • नियमित रूप से नहाएं।
  • बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now