News

Weather Update: आखिर कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत? जानें अगले 24 घंटे का मौसम

×

Weather Update: आखिर कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत? जानें अगले 24 घंटे का मौसम

Share this article

Weather Update, नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई राज्यों में तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मई से 26 मई तक कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

लू प्रभावित क्षेत्र

  • पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्से
  • पंजाब के कुछ हिस्से
  • हरियाणा-चंडीगढ़
  • पूर्वी राजस्थान
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश
  • उत्तर के अलग-अलग हिस्से

अन्य राज्यों में मौसम

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात: ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, गुजरात और मध्य प्रदेश में 26 मई तक हीटवेव की स्थिति का अनुमान। उत्तर प्रदेश में 24 मई से 26 मई तक लू चलने की संभावना। महाराष्ट्र में भी 25 मई तक लू चलने की संभावना। केरल में भारी बारिश, चार लोगों की मौत।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय राज्य के अधिकांश इलाकों में 26 मई को भारी बारिश वहीं ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 29 मई तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां लू का रेड अलर्ट, अगले सात दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं।

अगले 24 घंटे का मौसम

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काई मेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान केरल, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश संभव है। वहीं उत्तरी भारत में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है।

गर्मी से बचाव के उपाय

भीषण गर्मी में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसलिए गर्मी से बचने के लिए बार-बार पानी पीते रहें। हल्के रंगों के ढीले-ढाले कपड़े पहनें। धूप में निकलने से बचें। ठंडे और ताज़े फल और सब्जियां खाएं। नमक और चीनी युक्त पेय पदार्थों का सेवन करें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now