News

हरियाणा में आंधी/बारिश का येलो अलर्ट जारी

×

हरियाणा में आंधी/बारिश का येलो अलर्ट जारी

Share this article

IMD Weather, चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम पल-पल बदल रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा में 1 मई तक बारिश और ओले गिरने की संभावना व्यक्त की है। मंगलवार को पूरा दिन बादलों का डेरा देखने को मिलेगा। वहीं चंडीगढ़ में भी बारिश होने के आसार है। मंगलवार और बुधवार को हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 मई तक को एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालय को प्रभावित करेगा।

हरियाणा में बारिश अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखा जा रहा है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट:

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में 30 अप्रैल और 1 मई को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ समेत हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी सम्भव है।

किसानों के लिए दिशा निर्देश जारी

राज्य में बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए दिशा निर्देश दिए है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अधिकारी एके सिंह ने बताया कि एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय से होते हुए उत्तरी भारत में दर्ज हो रहा है।

जिसका असर मंगलवार और बुधवार को दिखाई दे सकता है। ये वेस्टर्न डिस्टरबेंस अफगानिस्तान से होते हुए हिमालय में दाखिल हो रहा है। इस तरह किसान रबी की फसल का ध्यान रखें। कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें. खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now