R.C उपाध्याय ने कोका कोला गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, डांस देख लोग हुए दीवाने, देखे वीडियो

Haryanvi: हरियाणवी डांसर आर.सी उपाध्याय (RC Upadhyay) के आज लाखों फैंस हैं। वो अपने डांस मूव्स से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। आर.सी उपाध्याय जब भी स्टेज पर आती हैं, तब-तब वो अपने कातिल अदाओं और डांस से लोगों को दीवाना बना देती हैं। इस बीच अब आर.सी उपाध्याय का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में आप देख सकते है कि, आर.सी उपाध्याय (RC Upadhyay Dance) जमकर कमर मटका रही हैं। वो जिस गाने पर डांस कर रही है उस गाने का टाइटल 'कोका कोला लायो' (Coca Cola Layo) है। इस गाने में वो सूट में लोगों के दिलों को घायल कर रही है। गाने को (New Launch Studio) ने जारी किया है जिसे खूब लाइक मिल रहे है।
आर.सी उपाध्याय का ये डांस वीडियो इस वक्त यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। फैंस को उनका अंदाज भी खूब पसंद आ रहा है। बता दें, आर सी उपाध्याय की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और यही वजह है कि उनके गाने आते ही हिट हो जाते हैं। इतना ही नहीं उनका डांस देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।