Trending

हरियाणा में सभी फसलों को MSP पर खरीदने की घोषणा, कर्ज माफ़ी को लेकर भी हुई बड़ी घोषणा

×

हरियाणा में सभी फसलों को MSP पर खरीदने की घोषणा, कर्ज माफ़ी को लेकर भी हुई बड़ी घोषणा

Share this article
हरियाणा में सभी फसलों को MSP पर खरीदने की घोषणा, कर्ज माफ़ी को लेकर भी हुई बड़ी घोषणा

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों के 133 करोड़ रुपये के कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाने वाली फसलों की संख्या को बढ़ाकर 24 कर दिया है।

MSP पर 24 फसलें

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “अब तक हम 14 फसलों को MSP पर खरीदते थे, लेकिन अब से हम 24 फसलें MSP पर खरीदेंगे, जिनमें केंद्र सरकार द्वारा MSP पर खरीदी जाने वाली सभी फसलें शामिल हैं।”

प्राकृतिक आपदा मुआवजा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 2023 से पहले प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसलों के लिए 137 करोड़ रुपये का मुआवजा एक सप्ताह में किसानों के खातों में जमा कर दिया जाएगा।

ट्यूबवेल कनेक्शन और शुल्क माफी

उन्होंने यह भी घोषणा की कि 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। पुराने ट्यूबवेल के खराब होने पर उन्हें नई जगह पर लगाने के लिए सौर ऊर्जा की शर्त को हटा दिया गया है। इसके अलावा, किसानों के ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर बिजली निगम अपने खर्चे पर इन्हें बदलेगा और किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

3 स्टार मोटर पंजीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्यूबवेल के लिए 3 स्टार मोटर बेचने वाली सभी कंपनियां विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगी। इससे किसान किसी भी कंपनी की 3 स्टार मोटर खरीद पाएंगे।

मुआवजा राशि और कर्ज माफी

नूह, फतेहाबाद, और रोहतक के किसानों की लंबित पड़ी 137 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि भी अगले एक सप्ताह में जारी की जाएगी। किसानों का 133 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज माफ किया गया है, जिससे प्रदेश के किसानों को प्रतिवर्ष 54 करोड़ रुपये का फायदा मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now