Trending

Aaj Ka Rashifal: आज इन जातकों की होगी बल्ले-बल्ले, नौकरी के खुलेंगे द्वार, आएगी खुशियां

×

Aaj Ka Rashifal: आज इन जातकों की होगी बल्ले-बल्ले, नौकरी के खुलेंगे द्वार, आएगी खुशियां

Share this article
Aaj Ka Rashifal: आज इन जातकों की होगी बल्ले-बल्ले, नौकरी के खुलेंगे द्वार, आएगी खुशियां

Aaj Ka Rashifal 3 August 2024: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और शनिवार का दिन है। ऐसे में जानिए आज आपका दिन कैसा रहेगा? यहां मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल दिया जा रहा है। आइये पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope 3 August 2024)

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी बरतें। धन लाभ के नए स्रोत नजर आ सकते हैं। बिजनेस में उत्साह और आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन करेंगे, जिससे प्रतिस्पर्धियों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आलस्य महसूस होगा, लेकिन आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे।

वृष राशि

दिन की शुरुआत अच्छी होगी। परिवार में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पराक्रम और धैर्य में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी और हंसमुख स्वभाव से उसे शांत रखने की कोशिश करें। किसी सोचे हुए काम की शुरुआत करेंगे। बेटे की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा। दांपत्य जीवन सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। किसी खास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आराम मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। नवविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से धन लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश से ही किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे।

कर्क राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका काम मन मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। सेहत को लेकर अलर्ट रहें। किसी भी काम में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आय के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। खुद को शांत बनाए रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वह समय से पहले पूरा हो जाएगा। दांपत्य जीवन की अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन को बेहतर बना सकता है। इंजीनियर अपने अनुभव का सही दिशा में प्रयोग करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए फोकस बढ़ाएं। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। जितनी मेहनत करेंगे, उतने ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे। स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके अच्छा महसूस होगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। वर्कप्लेस पर किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी, जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा। परिवार में सम्पन्नता रहेगी। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उन्हें प्रिय बना देगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ है। व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से खुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। समाज में अच्छे तालमेल बनेंगे। अधूरे और साहसिक कार्य पूरे होंगे। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी को खुश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सोचने की क्षमता में तेजी आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। ससुराल पक्ष में मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों को लापरवाही से बचना चाहिए। मेहनत जारी रखें। आज अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से व्यस्तता बढ़ सकती है।

मकर राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। उच्च शिक्षा पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी।

कुंभ राशि

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें। काम को लेकर पॉजिटिव नजरिया रखें। कामकाज की अधिकता से सेहत पर असर पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल पार्टी जैसा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now