- Home
- /
- मौसम की जानकारी
- /
- Haryana Weather...
Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, जानिए कब मिल रही हैं गर्मी से राहत ?

लू के थपेड़े और बढ़ता तापमान हिसार को झुलसाने का काम कर रहा है। आगामी दो दिनों तक इसी प्रकार से अधिक गर्मी पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। हिसार में लगातार दूसरे दिन बढ़ा हुआ तापमान दर्ज किया गया है।
प्रदेश में सबसे अधिक गर्म हिसार ही है। हरियाणा में हीट वेव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी दो दिनों तक हरियाणाभर में हीट वेव चलने की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है।
सबसे अधिक पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र हीट वेव से प्रभावित रहने के आसार हैं। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग भी लोगों को हीट वेव से बचने के लिए हिदायतें जारी करता नजर आ रहा है।
हिसार में मंगलवार को दिन के समय बालसमंद में लगे आटोमेटिक वेदर सिस्टम में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयंत्र में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं आटोमेटिक वेदर सिस्टम से लिए तापमान में हिसार में दिन के समय 46.4 डिग्री सेल्सियस गर्मी दर्ज की गई।
अलग-अलग मौसम वेधशालाओं से लिए गए तापमान से साफ जाहिर होता है कि हिसार में तापमान काफी अधिक हो रहा है। हिसार के बाद सिरसा में 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले समय में तापमान इसी प्रकार अधिक रहने की संभावना है।
हालांकि 10 जून की रात्रि को एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय हो सकता है। जिससे 11 जून को बादल छाने और कहीं कहीं हल्की बारिश आने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी दो दिनों तक हरियाणाभर में हीट वेव चलने की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है।