News

Weather News: तीन राज्यों में आज भयंकर बारिश का अलर्ट; आंधी-ओले बनेगे आफत

×

Weather News: तीन राज्यों में आज भयंकर बारिश का अलर्ट; आंधी-ओले बनेगे आफत

Share this article

Weather News 12 May 2024: पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में अत्यधिक गर्मी का प्रकोप जारी था। इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लेकिन अब मौसम विभाग (India Meteorological Department’s- IMD) के ताजा अनुमान के अनुसार, देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

IMD ने अनुमान लगाया है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, और राजस्थान में आज (12 मई 2024) हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओला गिरने की भी आशंका जताई गई है।

उत्तराखण्ड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

वहीं उत्तराखण्ड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी के साथ ओला गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें : कैसा रहेगा आज का मौसम? देखे पुरे भारत का 12 मई 2024 का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली में आज येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली में 13 मई तक बारिश के आसार हैं। इसकी वजह से तापमान कुछ कम होगा। वहीं अगले हफ्ते के मध्य से तेज गर्मी पड़ सकती है। तापमान एक बार फिर 41 से 42 डिग्री के स्तर पर पहुंच जाएगा।

IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा और यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा।

ये भी पढ़ें : उत्तर भारत में तूफानी हवाओं का कहर! आज दिनभर ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में आज आंधी के साथ भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

IMD ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और तूफानी हवाओं और बारिश से बचने के लिए घरों के अंदर रहने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली गिरने से भी सावधान रहें और यदि आवश्यक हो तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं।

यह बदलाव लोगों के लिए राहत की बात है

पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में अत्यधिक गर्मी का प्रकोप जारी था। इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लेकिन अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। यह बदलाव लोगों के लिए राहत की बात है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now