News

Monsoon Update: इन इलाकों में होगी भारी बारिश! जाने कहां पहुंचा मॉनसून

×

Monsoon Update: इन इलाकों में होगी भारी बारिश! जाने कहां पहुंचा मॉनसून

Share this article

Monsoon Update: गर्मी से राहत मिलने की आस में देशभर की जनता बेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रही थी। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में बताया है कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने आज 19 मई 2024 को मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों तथा दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा 5°N/75°E, 6°N/80°E, 7°N/85°E, नानकौरी और 10°N/100°E से होकर गुजर रही है।

मॉनसून की गति धीमी होने के बावजूद, अगले 48 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण केरल, दक्षिण कर्नाटक, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान:

  • चन्नागिरी: 12 सेमी
  • बंगलुरु शहर: 9 सेमी
  • कदूर: 7 सेमी
  • यगति: 7 सेमी

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भी अपडेट जारी किया है। कल 18 मई 2024 को राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति देखी गई। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों में भी लू का प्रकोप रहा। मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी भयंकर गर्मी दर्ज हुई।

मॉनसून के धीरे-धीरे आगे बढ़ने के बावजूद, देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now