Aaj Ka Mausam :भारत के प्रमुख शहरों का मौसम पूर्वानुमान (18 मई, 2024)
राजधानी दिल्ली में आज निर्मल आकाश रहेगा। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी स्पष्ट आकाश रहेगा। यहाँ तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
पूर्वी महानगर कोलकाता में निर्मल आकाश रहेगा। यहाँ तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आकाश साफ रहेगा। यहाँ आज तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
बिहार की राजधानी पटना में स्पष्ट आकाश रहेगा। यहाँ आज तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी आकाश निर्मल रहेगा। यहाँ आज तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आकाश साफ रहेगा। यहाँ आज तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी आकाश साफ रहेगा। यहाँ आज तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
आज कहां होगी बारिश ?
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे के दौरान, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की उम्मीद है।
दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में हल्की बारिश संभव है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम लगभग शुष्क हो सकता है और इन क्षेत्रों में तापमान बढ़ जाएगा।
गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।