News

मौसम की जानकारी: भयंकर गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

×

मौसम की जानकारी: भयंकर गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

Share this article

Mausam Ki Jankari 19 May 2024 : उत्तर भारत इस वक्त अत्यधिक गर्मी की चपेट में है, मॉनसून के आगमन का इंतजार करते हुए। राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी का प्रकोप है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून का और अधिक विस्तार होगा और यह दक्षिण अंडमान, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच जाएगा।

आईएमडी ने अगले सात दिनों के लिए जारी अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि इस दौरान आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र, यनम, तेलंगाना, रायसीना, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकेल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, और कर्नाटक में गरज के साथ छींटे पड़ेंगी और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है।

19 से 22 मई तक तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकेल, केरल, और माहे में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिणी कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में 20 मई तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

20-22 मई तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19-21 मई तक केरल और तमिलनाडु में अत्यधिक भारी बारिश होने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में चलेंगी लू

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 19 से 22 मई तक कुछ जगहों पर गंभीर लू की स्थिति देखी जा सकती है। साथ ही उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों भयंकर हीट वेव चलने का अनुमान लगाया गया है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 19 से लेकर 22 मई तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में 20 से लेकर 22 मई तक गंभीर लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसके अलावा 22 मई तक उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां पर कुछ स्थानों पर लू की स्थिति देखी जा सकती है।

46 डिग्री तक जा सकता है तापमान

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रह सकता है. जबकि  गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्से, झारखंड, विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ-कुछ जगहों पर तापमान 40-42 डिग्री तक रह सकता है. वहीं कोंकण और गोवा में गर्म और नमी वाला मौसम देखा जा सकता है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी इलाकों में भी आज गर्म और आर्द्र मौसम रहेगा. उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now