News

आज का मौसम : उत्तर पश्चिम भारत के लिए लू का अलर्ट; पढ़ें पूरे देश के मौसम का हाल

×

आज का मौसम : उत्तर पश्चिम भारत के लिए लू का अलर्ट; पढ़ें पूरे देश के मौसम का हाल

Share this article

Weather Forecast India 17th May 2024: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। विभाग ने पहले ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में मई में सामान्य से अधिक लू चलने का अनुमान जताया था।

‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों, पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों और गरीबी में रहने वालों के लिए विशेष रूप से “स्वास्थ्य संबंधी चिंता” पर जोर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 17 May 2024 : पांजाब हरियाण में लू… तो इन राज्यों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन राज्यों में प्रचंड लू का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 17-20 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और 18-20 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में प्रचंड लू चलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पूर्वी भारत में भीषण गर्मी

पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

अप्रैल में ही टूट गए थे तापमान के रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने पहले ही मई में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में लू चलने के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया था। आम तौर पर उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में लगभग तीन दिन लू चलती है। इस बार अप्रैल में ही पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। सरकारी एजेंसियों को स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियां जारी करनी पड़ीं और कई राज्यों ने स्कूलों में कक्षाएं बंद कर दीं। कई स्थानों पर अप्रैल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि अप्रैल में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। केरल में संदिग्ध रूप से लू लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

इन राज्यों में तापमान की स्थिति

  • हरियाणा: सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस
  • पंजाब: चंडीगढ़ में 41.9 डिग्री सेल्सियस
  • जम्मू और कश्मीर: जम्मू में 40.2 डिग्री सेल्सियस
  • दिल्ली: 43 डिग्री सेल्सियस (शनिवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान)
  • राजस्थान: गंगानगर में 46.3 डिग्री सेल्सियस

केरल में बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को केरल के कई जिलों में 18 से 20 मई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now